पुण्य तिथि की हुई तैयारी बैठक
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की आवश्यक पंचायत जिला अध्यक्ष नन्हे सिंह की अध्यक्षता में उप निदेशक उद्यान के कार्यालय के समक्ष संपन्न हुई पंचायत का संचालन जिला प्रमुख संगठन मंत्री शोभाराम यादव ने किया पंचायत में संगठन मजबूती, किसान समस्या तथा 15 मई 2019 को किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाने पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से तय किया गया की बाबा टिकैत की पुण्यतिथि उपनिदेशक कार्यालय के समक्ष ही 15 मई को जनपदीय स्तरकी किसान पंचायत करके किया जाएगा पंचायत में चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किए गए आंदोलन व कृतियों पर प्रकाश डाला जाएगा पुण्यतिथि मे पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर भी विचार किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में पूरे जनपद के किसान इकट्ठा होंगे आज की तैयारी बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा जिला अध्यक्ष नन्हे सिंह मंडल महासचिव क्रिश्चियन वर्मा तहसील अध्यक्ष सदर जगतपाल सिंह, मिल्कीपुर राजेश मिश्रा, सोहावल दशरथ सिंह, बीकापुर मोहम्मद इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा ,जिला प्रमुख संगठन मंत्री शोभाराम यादव, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जगदीश यादव ब्लॉक अध्यक्ष माया ,डॉक्टर मंगली ,राम जगत यादव ,रामू चंद विश्वकर्मा ,राम अभिलाष यादव ,राम सुमन भारती ,राम गोपाल मोरिया जगन्नाथ पटेल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।
Comments are closed.