The news is by your side.

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा

  • सरयू नदी में विसर्जित की गयीं प्रतिमाएं

  • जगह-जगह आयोजित हुआ भण्डारा

फैजाबाद। माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों, बैण्ड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते भक्तों की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से गतवर्षाें की भाँति इस वर्ष भी जी0आई0सी0 मैदान से निकाली गयी जो फतेहगंज, चैक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुये निर्मलीकुण्ड (श्रीभगवान जायसवाल घाट) पहंुची जहां श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ माँ भक्तों ने उल्लास पूर्वक ‘जय माता दी‘ के गगन भेदी जयकारो के बीच नम आंॅखों से विदा दी माँ दुर्गा को। दिन में 11ः30 बजे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता मंें निकाली गयी शोभायात्रा की अगुवाई सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, बीकापुर विधायक शोभासिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व राज्यमंत्री तेजनरायण पाण्डेय पवन, संरक्षक विजय गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, भगीरथ पचेरीवाला, राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्तिसिंह, महन्त मनमोहन दास, महन्त गिरीशपति त्रिपाठी, रामलीला समितियों के प्रभारी प्रेमनाथ राय, जे0एन0 चतुर्वेदी, श्रद्धेय श्री भगवान जायसवाल के पुत्र एवं सह संयोजक गगन जायसवाल, डाॅ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अमल गुप्ता, डाॅ0 अमित सिंह चैहान, ओम प्रकाश सर्राफ, पंकज पाण्डेय, डाॅ0 राकेश वशिष्ठ, विशम्भर सिह, अभिषेक मिश्रा, राजेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, सूर्यकान्त पाण्डेय, वेद राजपाल, कमलाशंकर पाण्डेय, उग्रसेन मिश्रा, वेद सिंह कमल, सूर्यकान्त पाण्डेय, बाबूराम गौड़, नरेन्द्र सिंघल, राजेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, सुधीर नारायण श्रीवास्तव, बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सिंह, रिंकू सिंह, विशाल पाल, कमलेश सोलंकी, रामभुवन यादव, राम अशीष निषाद, उमेश यादव आदि नगर के गणमान्य नागरिक कर रहे थे।
माँ की विशाल शोभा यात्रा को राजकीय इण्टर कालेज से जिलाधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार, सांसद, पूर्व सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्य, पूर्व मंत्री व केन्द्रीय समिति अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया । शोभायात्रा के अग्रिम पंक्ति में केन्द्रीय समिति का बैनर, बड़े-बडे़ ध्वज, भगवान श्री गणेश की अद्भुत झांकी, ब्रास बैण्ड, महापुरूषों, प्रभुराम, भगवान कृष्ण, अग्रसेन महराज गुरू नानक देव, राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी, पूज्य झूले लाल, केन्द्रीय समिति के संस्थापक श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल, के चित्रो के बाद हनुमान जी विशाल प्रतिमा के बाद भगवान राम, भगवान शंकर, भगवान कृष्ण सहित आधा दर्जन दिव्य एवं मनमोहक झांकियां चल रही थी इनके साथ महिला शक्ति वाहिनी प्रमुख अशोका द्विवेदी, शकुन्तला गौतम, कंचन दूबे, लक्ष्मी पाण्डेय, काजल पाठक, रीना द्विवेदी, कविता मिश्रा व रंजना गुप्ता के नेतृत्व में महिला शक्तिवाहिनी टुकड़ी तथा शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकान्त आर्य, नागेन्द्र पाण्डेय, रामजी तिवारी, सुनील टेक चन्दानी मनोज तिवारी, पंकज, अनिल सिंह, अनूप गुप्ता पिल्लू, प्रियांशू, प्रमोद मौर्य, अशोक उत्तम, विनोद, अजय, शिवम् राहुल, रामसेवक, बृजेश व प्रभात आदि के नेतृत्व में शक्तिवाहिनी के कार्यकर्ता विशाल शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुभाषनगर में केन्द्रीय समिति के केन्द्रीय कार्यालय पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संस्थापक श्रद्धेय श्री भगवान जायसवाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया है।
शोभायात्रा का स्वागत कसाबबाड़ा चैराहा पर फरीद कुरैशी, शादनाम खान एवं उनके साथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। वहीं फतेहगंज चैराहे पर राजेन्द्र सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सिक्ख समाज के गुरूद्वारा दुःख निवारण समिति के तत्वावधान में प्रतिपाल सिंह पाली, सरदार अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, अजीत सिंह, सतवन्त सिंह, रूबी सिंह आदि द्वारा माँ की प्रतिमांओ पर पुष्पांजलि एवं गणमान्य व्यक्तियो को माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर निगम द्वारा चैक एकदरा पर माँ की प्रतिमाओ पर पुष्पवर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। कनक चित्र मन्दिर के पास भक्त प्रहलाद सेवा समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश अन्दानी के तरफ से स्वागत किया गया। विसर्जन शोभा यात्रा के पूरे मार्ग पर भक्तो द्वारा सैकड़ो स्थानो पर भण्डारो का आयोजन किया गया। विसर्जन के इस लम्बे कार्यक्रम को वृहस्पतिवार की रात्रि से ही जुटे केन्द्रीय समिति के लोगों ने जी0आई0सी0 में प्रतिमाओं को क्रमवार नम्बर देकर उन्हें कतारबद्ध कराने का जो कार्य किया वह निःसन्देह प्रशंसनीय है और दिन के समय में जी0आई0सी0 से प्रतिमाओं को क्रमवार निकलवाने के कार्य में स्थाई रूप से कैम्प किये हुए प्रभारी जे0एन0 चतुर्वेदी एवं उनके सहयोगियों डाॅ संतोष पाण्डेय, तारकेश्वर शर्मा, मुरली बत्रा, अशोक कनक, प्रमोद जायसवाल, अवधेश तिवारी आदि जहां पसीना बहा रहे थे वहीं घाट के विसर्जन कार्यक्रम मंे केन्द्रीय समिति की तरफ से लगवाये गये भव्य डीजे के धार्मिक भजनों की धुन पर डांस करते हुये भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। घाट विसर्जन की व्यवस्था में सहयोग कर रहे सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह, रोहिताश्व चन्द्र राजू, रविन्द्र यादव, चन्दन गुप्ता, आलोक शंकर, दीपक गौतम, पवन निषाद, अखिलेश पाठक, राजू जायसवाल, बजरंगी साहू, संजीत ंिसह, संजय श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, अजय विश्वकर्मा, रंजीत शर्मा, अमित तिवारी, राजेश श्रीवास्तव आदि तल्लीनतापूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन करा रहे थे। विसर्जन घाट पर मां के श्रद्धालुओ को भण्डारे के प्रसाद वितरण की कमान रोहित अग्रवाल के सफल नेतृत्व में अंकुश गुप्ता, शिवजी गौड़, विवेक साहू, गुडडू सिंह, बंटी माखेजा, विवेक बंसल, शैलेश मनचन्दा, उत्तम बंसल, नितिन अग्रवाल, मोहित गुप्ता आदि ने सक्रियता से सम्हाल रखी थी। शोभायात्रा को गतिशील व अनुशासित बनाये रखने में केन्द्रीय समिति ने जी0आई0सी0 के अलावा शोभा यात्रा मार्ग में आठ मेला शिविर स्थापित कर रखे थे। जिसमें फतेहगंज चैराहे पर रामनाथ जायसवाल, संजय गुप्ता बब्लू, मोतीबाग में शीतला जायसवाल, अरुण अग्रवाल, जितेन्द्र आनन्द, चैक घण्टाघर पर सिद्धार्थ महान, जनार्दन पाण्डेय बब्लू, आशीष महेन्द्रा, सूरजभान पाल, दीपक चैरसिया, रामजी सोनी, धनन्जय कौशल, दीपक जायसवाल, सुजीत तिवारी, राजेश गौड़, नरेश अग्रवाल एवं पापुलर गली के पास डाॅ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अनूप मल्होत्रा और उनकी स्काउट टीम रिकाबगंज चैराहे पर मुन्ना यादव, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, संदीप वैश्य, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर जितेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी, सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर देवेन्द्र अग्रहरि, बब्लू मिश्रा, सुनील अग्रहरि, नीरज अग्रवाल शोभायात्रा को गतिमान बनाये रखने में लगे रहे।
केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल व समस्त पदाधिकारियों ने फैजाबाद सहित पूरे जनपद में दुर्गा पूजा की शोभा यात्राएं शान्ति पूर्वक एवं भव्यता से सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, सी0ओ0 सिटी एवं समस्त विभागों के व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं जनपद की समस्त जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.