अवध विवि के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में 22 सितम्बर को होगा आयोजन
फैजाबाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या फैजाबाद मण्डल के पांच जिलों में 120 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास 22 सितम्बर को करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत करीब 141 करोड़ आयेगी। इससे पूर्व वह समारोह सभा को भी सम्बोधित करेंगे। समारोह का आयोजन अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि परियोजनाओं में फैजाबाद में 37, अम्बेडकर नगर में 31, सुल्तानपुर में 13, अमेठी में 8, बाराबंकी में 31 परियोजनाओं में लोकापर्ण व शिलान्यास होगा। इसके साथ अम्बेडकर नगर में बनने वाले पुल का भी शिलान्यास उपमुख्यमंत्री के द्वारा किया जायेगा। समारोह में पांचो जिलो के सासंद, विधायक, महापौर, सहित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शनिवार को हवाई पट्टी से 10 बजकर 40 मिनट अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंचेगें। यहां लोकापर्ण व शिलान्यास कार्यक्रम के साथ सभा को सम्बोधित करेंगे। 11 बजकर 25 मिनट पर कौटिल्य सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। 12 बजकर 10 मिनट पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। 12 बजकर 45 मिनट पर वह गोण्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।
Comments are closed.