The news is by your side.

मांगों को लेकर लोकतंत्र सेनानी करेंगे धरना प्रदर्शन

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की हुई बैठक

फैजाबाद। लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जन्मदिन 11 अक्टूबर को दिल्ली के जंतरमंतर पर जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता पूर्व सांसद केसी त्यागी के पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय के नोट जिसमें लोकतंत्र सेनानी कल्याण कोष की स्थापना, लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के लिए ताम्रपत्र की व्यवस्था तथा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि देने की व्यवस्था करने का निर्देश वित्त मंत्रालय को दिया गया। इसके क्रियान्वयन के लिए पूरे देश के लोकतंत्र सेनानी धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त बातें लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने बताया। बैठक में 22 मार्च 2016 के पहले के दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की विधवाओं को भी सम्मान राशि का हक देने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया गया। बैठक में यह मांग की गयी कि लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं की जांच पड़ताल चाहे पुलिस से या राजस्व से सम्बंधित हो राजपत्रित अधिकारी से ही कराई जाय। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने किया। बैठक मं रामचन्द्र, मोहन सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, नरसिंह वर्मा, दुर्गा प्रसाद, हरिशंकर सफरीवाला, अब्दुल हकीम, आत्माराम तिवारी, जयजयराम गुप्ता, कपिल देव तिवारी, परवता देवी, सुनता देवी मौजूद रही।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  विकास की नीतियों से जनता में उत्साह माहौल : लल्लू सिंह

Comments are closed.