The news is by your side.

पूरी दुनिया मान रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार : चिदानंद सरस्वती

कला महोत्सव-2018 का हुआ समापन

अयोध्या ।धर्मनगरी अयोध्या में आयोजित कला महोत्सव- 2018 के समापन पर पहुचे ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के महंत चिदानंद सरस्वती ने कहा कि ऋषिकेश की धरती से आया हू। ऋषिकेशी की धरती पर आया हूं। उच्चारण ऊं से शुरु करके उन्होने कहा कि युवा अपना टाइप, टैलेन्ट, टेक्नालजी और टेक्निक अपने भारत के लिए समर्पित कर दे। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्जवल के द्वारा हुआ।
उन्होने कहा कि अमेरिका की धरती पर भारत माता की जय का जयघोष नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की देन है। जिनको कभी वहां जाने का वीजा नहीं मिल रहा था। योग को आज पूरी दुनिया सम्मान की नजर से देख रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार पूरी दुनिया मान रही है। यहां रामकथा दीवालों पर नहीं दिलों पर उभरा है। अयोध्या वासियों के दिलों में इसकी तस्वीर बस चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने अयोध्या में होने वाले इस आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में होने वाले इस आयोजन से आस्था और भक्ति का परिवेश चारो ओर फैलेगा। अयोध्या में बने इन चित्रों को देखकर स्वत भक्ति का भाव जागृत होगा। मुहिम में शामिल होने वाले चित्रकार व रचनाकर बधाई के पात्र है। इनके रचनाएं लोगो के जेहन में प्रवेश करेंगी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार दशानंद गु्रप को प्रदान किया गया। जिसमें सत्यम शुक्ला, ब्रिजेन्द्र पाण्डेय, नूतन मिश्रा, दूसरा पुरस्कार रम्भा ग्रुप को जिसमें उमेश, इंदु व अंजली, तीसरा पुरस्कार नेहा, अभिषेक व जयदीप के ग्रुप को मिला। इंटर स्कूल में मुस्कान अग्रवाल जेबीए, दूसरा उत्कृष्ट टाइनी टाट्स, तीसरा दिव्या गौतम टाइनी टाट्स को मिला। कार्यक्रम संयोजक शांतनु गुप्ता की किताब योगी की गाथा का विमोचन भी महंत नृत्य गोपालदास ने किया।
इस अवसर पर महंत सुरेश दास, महंत भरत दास, महंत राजकुमार दास, रामदास, गिरीश पति त्रिपाठी, मनमोहन दास, भाजपा के जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, संजीव सिंह, अशोका द्विवेदी, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, रमेश दास, अर्जुन दास, परमानंद मिश्रा, कवि यतीन्द्र मोहन मिश्र, जिलाधिकारी डा अनिल कुमार, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, कर्नल अशोक, सचिन दूबे, आशीष सिंह, विद्याकांत द्विवेदी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.