The news is by your side.

आन्दोलन के दौरान निगम के सफाई कर्मी आपस में भिड़े

नगर आयुक्त व संघ के नेताओं के मध्य दो पक्षीय वार्ता हुई

फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम सभागार में आन्दोलित उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के दो गुटों में विवाद हो जाने से हाथापाई की नौबत आ गयी किसी तरह मामले को शांत कराया गया। 13 सूत्रीय मांगो को लेकर सफाई मजदूर संघ ने धरना देना शुरू किया नगर आयुक्त आर.एस. गुप्ता व संघ के नेताओं के मध्य दो पक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में कई मांगे मान ली गयीं।  संघ के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग में जनवरी 2017 से पीएफ देना शामिल है। वार्ता के दौरान सूची उपलब्ध करा दी गयी है जिससे कर्मचारियों के बींच यह भ्रम दूर हो गया है कि उनका पीएफ जो वेतन का 12 प्रतिशत होता है प्रतिमाह कट रहा है। इसके अलावां एपीएफ डूडा की कटौती सूची भी संघ को उपलब्ध करा दी गयी है। नगर आयुक्त ने वर्दी मांग मान लिया है अब गर्मी और सर्दी दोनांे की वर्दियां निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों को प्रदान करेगा।
द्विपक्षीय वार्ता में विनय बाघमार के अलावां राकेश कुमार, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मंगल प्रसाद, राकेश कुमार भारती, शरद कुमार आदि शामिल थे। करीब ढ़ाई घंटे हुई वार्ता का परिणाम सकारात्मक निकला। वार्ता के उपरान्त संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व घोषित 5 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल को दुर्गापूजा महोत्सव के कारण स्थगित कर दिया गया है। संघ की अगली बैठक 25 अक्टूबर को होगी जिसमें आन्दोलन की रणनीति तय की जायेगी।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.