The news is by your side.

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की होती है सबसे बड़ी जिम्मेदारी: डा. लमक्ष्मीकांत

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

फैजाबाद। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी के सर्किट हाउस पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव एवं मुन्ना सिंह की अगुवाई में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। डा वाजपेयी अयोध्या एक कार्यक्रम में सम्मलित होने जा रहे थे।
सर्किट हाउस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संगठन की स्थिति व दीपोत्सव की तैयारी के विषय में चर्चा की। डा वाजपेयी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। कार्यकर्ता की हितों का सदा ध्यान रखना चाहिए। पार्टी का सबसे बूथ स्तर के कार्यकर्ता की भूमिका सबसे बड़ी होती है। उन्होने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से अयोध्या नगर निगम में सरकारी योजनाओं के प्रगति व आगामी विकास की परियोजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होने कहा कि अयोध्या स्वच्छ व सुन्दर दिखे। ऐसा प्रयास हो कि पूरी दुनिया से पर्यटक यहां का रुख करे। इस बार दीपोत्सव का आयोजन और भव्य होगा। जिसको पूरा विश्व देखेगा। उन्होने महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव से संगठन के विषय में जानकारी ली। अयोध्या महानगर के संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए कहा। माल्यापर्ण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, भाजपा नेता रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, वीरभान सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, ब्रिजेन्द्र सिंह इत्यादि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहले राम जन्मोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

Comments are closed.