The news is by your side.

भाजपा की कमल संदेश बाईक रैली की हुई तैयारी

अयोध्या। भाजपा द्वारा आज 17 नवम्बर को आयोजित होने वाली कमल संदेश बाईक रैली में कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सेक्टर प्रमुखों को दी गयी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक निजी गेस्ट हाउस में महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें रैली की सफलता को लेकर योजना रचना को अंतिम रुप दिया गया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाईकें शिरकत करेंगी। रैली में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी बाईक से रैली में भाग लेंगे। दोपहर 12 देवकाली स्थित केसरवानी गेस्ट हाउस से निकलने के बाद बाईक रैली फतेहगंज, बजाजा, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाईन, रोडवेज होते हुए जीआईसी में समाप्त होगी।
बाईक रैली के प्रभारी डा अनिल सिंह ने बताया कि रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 2000 से अधिक कार्यकर्ता बाईक रैली में भाग लेंगे। जिसको सूचीबद्ध कर दिया गया है। बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, अशोका द्विवेदी, स्मृता तिवारी, मालती चौहान, रीना द्विवेदी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, तिलकराम मौर्या, ज्ञान केसरवानी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, संजय शुक्ला, शैलेन्द्र मोहन मिश्र, प्रमोद साहू, प्रतीक श्रीवास्तव, दीपक जौहरी, केशव बिगुलर, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि जिले में सभी विधानसभा मुख्यालय पर बाईक रैली निकलेगी। उन्होने बताया कि रुदौली विधानसभा में भगवत नगर, बीकापुर विधानसभा में रानीबाजार, मिल्कीपुर विधानसभा के कुमारगंज, गोसाईगंज विधानसभा में मया रामलीला मैदान से रैली की शुरुवात होगी। रैली में हर बूथ से 5 से अधिक कार्यकर्ता शिकरत करेंगे। रैली कमल के पक्ष में वातावरण का निर्माण करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा लागू गरीबां की हितैषी नीतियों का प्रचार करेंगे। हर विधानसभा में विधायक व विधान सभा प्रभारी व प्रमुख मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी के साथ तैयारी बैठक हुई। जिसमें लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश यादव, प्रमुख बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, चन्द्रबली सिंह, अशोक कसौधन, जनार्दन मौर्या, अभिषेक मिश्रा, दानबहादुर सिंह मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.