The news is by your side.

नहीं रहे भाजपा नेता राम सागर पाल

 

अन्तिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फैजाबाद। जनप्रिय भाजपा नेता राम सागर पाल मात्र 45 साल की अल्प आयु में सबका साथ छोड़कर उस दुनिया में चले गये जहां से कभी कोई वापस नहीं लौटता। राम सागर पाल के निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके अन्तिम दर्शन के लिए उनके पैत्रिक गांव फतेहपुर मजरे रायपुर में लोगों का तांता लग गया।

Advertisements

भाजपा नेता राम सागर पाल  बीते एक माह से बीमार चल रहे थे तथा उनका इलाज राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल मे चल रहा था। इलाज के दौरान बीती रात उनकी मृत्यु हो गयी। मृत्यु की सूचना पाकर रूदौली क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव जो सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति भी हैं जनपद सुल्तानपुर में थे सूचना पर वह समिति सदस्यों के साथ सीधे लखनऊ पहुंचे और वहां से राम सागर पाल के पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गांव ले आये। राम सागर पाल फैजाबाद अम्बेडकरनगर जेष्ठ प्रमुख समिति संघ के पूर्व अध्यक्ष और मसौधा विकास खण्ड के पूर्व जेष्ठ प्रमुख के साथ ही मौजूदा समय में भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव के मीडिया प्रभारी भी थे। उनके निधन पर भाजपा विधायक ने कहा कि राम सागर पाल की कमी हमेशा खलेगी। सबको साथ लेकर चलने वाले राम सागर पाल अब हमारे बींच नहीं रहे। दिवंगत पाल की पत्नी और एक बेटे का देहांत पहले ही हो चुका था। उनका एक मात्र पुत्र जीवित कक्षा 9 का छात्र है। दिवंगत रामसागर पाल के पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गांव से यमथरा घाट शवदाह स्थल ले आया गया जहां उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग यमथरा घाट पर पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अन्तिम संस्कार में पूर्व प्रमुख कमलेश यादव, पूर्व प्रमुख विनय कुमार रावत, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहित सभी दलों के प्रमुख नेता व पत्रकार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नव्य राम मन्दिर में मना श्रीरामलला का भव्य जन्मोत्सव, सूर्य की किरणों से हुआ तिलक

भाकपा नेता एवं शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कान्त पाण्डेय ने समाजसेवी रामसागर पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होने कहा कि सागर की मिलनसारिता और अपनापन उनकी याद दिलाती रहेगी। श्री सागर शहीद शोध संस्थान के स्थापना काल से जुड़े थे ।वे सभी दलो एवं पत्रकारो मे लोकप्रिय थे। शोकसभा की अध्यक्षता सलाम जाफरी संचालन जमशेद अहमद ने किया ।शोक व्यक्त करने वालो मे अब्दुल रहमान भोलू देवेश ध्यानी विकास सोनकर राजू खान नीशू जायसवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

Advertisements

Comments are closed.