The news is by your side.

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने इं. रणवीर सिंह

कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व बुके भेंट कर किया स्वागत 

फैजाबाद। भाजपा नेता इं0 रणवीर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाया गया है। इसको लेकर भाजपा कार्यालय में हर्ष का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में इंजीनियर श्री सिंह को फूल मालाओं व बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पहले उन्होने हनुमानगढ़ी पर मत्था टेका और सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे।
पार्टी कार्यालय में इं रणवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के प्रति संकल्पित है। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया गया। किसानों के काफी समय से बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार ने किया। किसानों के हित में सरकार ने निर्णय लिया कि जब तक खेतों में गन्ना रहेगा तब तक सरकार उसकी खरीद करेगी। किसानों की जीवनशैली विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। स्वागत करने वालो में ओम प्रकाश सिंह, हरभजन गौड़, बाबूराम यादव, इन्द्रभान सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, वीरसेन काका, कर्मवीर सिंह, नीरज दीक्षित, सोमईराम, आकाश मणि त्रिपाठी, आदि प्रमुख थे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ मेला परिसर का लिया जायजा

Comments are closed.