रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत
फैजाबाद। रालोद के जिला अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का हवाई पट्टी के पास फूल माला से भव्य स्वागत किया।
रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा झूठ की पार्टी है किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के साथ अन्नदाता बिजली की समस्या से जूझ रहा है लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार ध्यान देने को तैयार नहीं है बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में रालोद कार्यकर्ता 12 अगस्त को प्रदेश की समस्त बिजली घरों पर घेराव करेंगे जयंत चैधरी संतकबीर नगर में पोल खोल धावा बोल अभियान के जनसभा को संबोधित करने आए थे और सड़क मार्ग से लखनऊ जाते समय फैजाबाद मे कहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूदअहमद ,युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल भी साथ रहे
स्वागत करने वालों में प्रदेश महासचिव विश्ववेश नाथ मिश्र, युवा रालोद जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, छात्र के मध्य अध्यक्ष बब्लू यादव, छात्र लोक दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव ,अमित पान्डेय, डॉक्टर साहब बक्श पटेल,विश्वनाथ पटेल,शुभम पटेल, नेतराम वर्मा, सुनील शर्मा ,शम्भू नाथ वर्मा रज्जन मिश्र,बद्री नाथ मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.