The news is by your side.

भाजपा कार्यालय पर अटल को अर्पित की गयी पुष्पांजलि

कहा– इतिहास के युग पुरुष का अंत

फैजाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को पूरा जिला शोक में डूबा रहा। भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों व व्यापारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान अटल जी के जीवन स्मरणों की विस्तार से चर्चा की गयी।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अटल जी के निधन से भारतीय इतिहास के एक युग का अंत हो गया। उनके जीवन चरित्र से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राजनीति की मर्यादा का जो पाठ उन्होने पढ़ाया व स्मृतियों में शेष रहेगा। जिला महामंत्री संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को मानने वाले लोगो के पथ प्रदर्शक के रुप में अटल जी का आदर विपक्षी भी करते थे। सहकारी बैंक के चेयरमैन धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि अटल जी के पद चिन्हों पर चलकर उनकी विकास की अवधारणा को साकार किया जायेगा। भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह ने कहा कि अयोध्या व फैजाबाद से अटल जी काफी लगाव था। यहां सभाओं में दिये गये उनके सम्बोधन को आज भी जनता याद करती है। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में नगर निगम के उपसभापति सुधीर नारायन श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन निर्मला सिंह, विजय गुप्ता, राम कृष्ण तिवारी, राधेश्याम त्यागी, अशोक द्विवेदी, बिन्दू सिंह, मालती चैहान, शकुंतला गौतम, चंदर गुप्ता, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अमीर चंद जायसवाल, अभय सिंह, डिम्पुल पाण्डेय, मनीराम निषाद, प्रकाश गुप्ता, रामकुमार सिंह राजू, कमलेश श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, ज्ञान केसरवानी, दिनेश जायसवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, नंदन तिवारी, किशन मौर्या, ओम प्रकाश अंदानी, सुनील तिवारी शास्त्री, शिवनारायन तिवारी, शारदा यादव, दिव्य प्रकाश तिवारी, कर्मवीर सिंह, मुन्ना दूबे, कुलदीप पाण्डेय, बाबूनंदन सोनकर, शिवम सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, प्रकाश गुप्ता, विसम्भर सिंह, वैश्य राकेश जायसवाल, संग्राम सिन्हा, श्याम सिंह महंत, निखिल तिवारी, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, मोनिका सिंह, रिंकू सिंह, चंदन सिंह, अनूप सिंह रानू, वैश्य विनोद जायसवाल, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.