फैजाबाद। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में बख्तियार खान जिला महासचिव नामित हुए। जिला महासचिव बनने पर समाजवादी पार्टी ने हर्ष व्यक्त किया। यह जानकारी सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने दी। जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि बख्तियार खान को सपा के प्रदेश सचिव एसआरएस यादव ने लखनऊ मुख्यालय बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिला महासचिव का मनोनयन पत्र सौंपा। नवनियुक्त जिला महासचिव बख्तियार खान ने सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, भागीरथी तिवारी, निशात अली, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईन, महासचिव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पारसनाथ यादव, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू, सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रपाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, शैलेन्द्र यादव, मो0 एजाज, ओ0पी0 पासवान, विनय मौर्य मोनू, सरफराज नसरूल्लाह, त्रिभुवन प्रजापति, राकेश यादव, चिन्टू सागर, मो0 असलम, शिवबरन यादव पप्पू, कृष्ण कुमार पटेल, वेद प्रकाश यादव, छोटेलाल यादव, सियाराम निषाद, भदरसा के चेयरमैन प्रतिनिधि मो0 राशिद, बीकापुर के चेयरमैन जुग्गीलाल यादव, गोशाईगंज के चेयरमैन रमेश चन्द्र कसौधन, रूदौली के चेयरमैन जब्बार अली, मो0 सुहेल, हाफिज फैय्याज, राम बहादुर यादव, आबाद खान, धनीराम यादव, मुख्तार खान, साबिर खान व पार्टी के सभी जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, सभासद, शुभचिन्तकों आदि ने बख्तियार खान के जिला महासचिव बनने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त कर खुशी का इजहार किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.