बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद की सख्त जरूरत: कुलपति
फैजाबाद। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य सभागार में केरल/उत्तराखण्ड के आपदा प्रबन्धन हेतु अवध विश्वविद्यालय द्वारा सहायता धनराशि का संग्रह अभियान शुरू किया गया। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि केरल में बाढ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद की सख्त जरूरत है। बाढ़ के बाद वहां बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान की आवश्यकता है। केरल में बाढ़ के बाद फैली बीमारियों के जीवाणुओं एवं विषाणुओं को शीघ्र नियंत्रित नहीं किया गया तो देश के अन्य प्रदेशों में भी समस्या हो सकती है।
कुलपति प्रो0 दीक्षित ने कहा कि समाज के निर्माण में समाज कार्य विषय की अहम भूमिका है। इस विषय के छात्रों को मात्र व्यवसाय तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे आत्मसात करना चाहिए और अपने ज्ञान के माध्यम से समाज को लाभान्वित करना चाहिए। आज भी समाज में जन-स्वास्थ्य के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं है। व्यक्ति की आमदनी का बड़ा हिस्सा दवाओं पर खर्च होता है। समाज कार्य के विद्यार्थियों द्वारा संकलित जन-स्वास्थ्य के आंकड़ों से विभिन्न रोगों के उपचार में मदद मिल सकती है। योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों डाॅ0 विनय कुमार मिश्र, डाॅ0 दिनेश सिंह, डाॅ0 आलोक श्रीवास्तव एवं डाॅ0 निधि आदि के साथ छात्र-छा़त्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Comments are closed.