The news is by your side.

झाडू लगाते समय बालिका की सर्पदंश से मौत

गोसाईगंज। थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम गोठिया दुबे का पुरवा में सर्पदंश से बालिका की मौत हो गई। गांव निवासी अर्जुन चौहान की नौ वर्षीय पुत्री कोमल सोमवार सुबह अपने घर में झाड़ू लगाते वक्त सर्पदंश की शिकार हो गई।
परिवारीजन कोमल को अहिरौली ले गए। जहां दवा पिलाने के बाद उसे दर्शन नगर मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी समाज सेवी अरविंद बाबा व शिरडीपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान गुड्डू ने दी। वही समाजसेवी अरविंद बाबा ने मृत लड़की के पिता अर्जुन चौहान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सहयोग राशि दिलाने की बात कही।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.