The news is by your side.

बूथ जीतने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी सपा

सपा-बसपा व रालोद के बूथ प्रभारियों सौंपी जिम्मेदारी

अयोध्या। बूथ जीतने वाले बूथ कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। जो बूथ कार्यकर्ता बूथ जिता देगा, वही समाजवादी पार्टी का असली सिपाही माना जायेगा। यह बातें शहीद भवन पर बने चुनाव केन्द्रीय कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़े जाते हैं और जीते जाते हैं। शहीद भवन पर आयोजित बैठक में पाॅंचों विधान सभा के सपा-बसपा व रालोद के विधान सभा अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, बसपा के महानगर अध्यक्ष जुनैद राईन व रालोद के महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महन्थ मौजूद थे। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिये गठबन्धन के सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह से लेकर मतदान होने तक डटे रहेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द व रालोद के जिलाध्यक्ष चैधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर सपा के बूथ प्रभारी व बूथ के सदस्यों के साथ बसपा व रालोद के भी बूथ प्रभारी व बूथ के सदस्य बूथों पर बड़ी मजबूती के साथ तैनात रहेंगे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के पाॅंचांें विधान सभाओं के बूथ प्रभारियों को बस्ते सौंप दिये गये हैं। महानगर के भी सभी बूथों पर सपा-बसपा व रालोद के महानगर अध्यक्षों ने जाकर बूथ प्रभारियों को चुनावी बस्ते वितरित किये।

Advertisements
Advertisements
4 Comments
  1. Write My Nursing Essay

    […]although web-sites we backlink to beneath are considerably not related to ours, we feel they’re essentially really worth a go through, so have a look[…]

  2. mksorb.com

    mksorb.com

    […]Here are some of the web-sites we recommend for our visitors[…]

  3. mksorb.com

    mksorb.com

    […]Here is an excellent Blog You may Locate Interesting that we Encourage You[…]

  4. CBD Oil For Dogs

    CBD Oil For Dogs

    […]always a massive fan of linking to bloggers that I enjoy but really don’t get a lot of link love from[…]

Comments are closed.