The news is by your side.

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए गए चेयरमैन दीपेंद्र सिंह

भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया उत्कृष्ट किसान सम्मान समारोह 

अयोध्या। भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित उत्कृष्ट किसान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया है। गन्ना शोध संस्थान लखनऊ में आयोजित किये समारोह में श्री सिंह को प्रदेश के इकलौते बड़े गन्ना किसान के रूप में चयनित करते हुए उत्कृष्ट गन्ना किसान का पुस्कार दिया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि आई सी आर ए नई दिल्ली के डी डी जी डॉ ए के सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ए यस आर बी भारत सरकार के फार्मर चेयरमैन डॉ गुरुबचन सिंह रहे। यह जानकारी चेयरमैन श्री सिंह ने दी।श्री सिंह ने बताया कि गन्ना की उत्पादाकता व किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरे देश से केंद्र द्वारा छ: बड़े गन्ना किसानों को चयनित किया गया है इनमे प्रदेश से चयनित वे इकलौते गन्ना किसान है। उन्होंने बताया कि अस्वस्थता के कारण यह पुरस्कार उनके प्रतिनिधि समाज सेवी व वरिष्ठ छात्र नेता शिवेंद्र सिंह ने प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में गन्ना किसानों के उत्साह वर्धन के लिए सरकार की यह पहल सराहनीय है इस पहल की गन्ना किसानों का मनोबल निश्चित ही बढेगा।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  प्रधानमंत्री का चेहरा ज़रूरी नहीं देश से भाजपा और मोदी को हटाना ही लक्ष्य : डॉ. निर्मल खत्री

Comments are closed.