The news is by your side.

मन्दिर दर्शन करने निकली महिला लापता

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के सरयू विहार कालोनी वजीरगंज से रविवार की सुबह 6 बजे मन्दिर दर्शन करने निकली महिला रहस्मय परिस्थितियों मे लापता हो गयीं। काफी देर तक जब महिला घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढ़ना शुरू किया।
सरयू बिहार कालोनी की रेनू श्रीवास्तव पत्नी अशोक श्रीवास्तव सुबह घर से यह बताकर निकलीं कि देवकाली मन्दिर दर्शन करने के बाद वह मिलेट्री मन्दिर जायेंगी और वहां से घर वापस लौट आयेंगी। काफी देर हो जाने के बाद जब रेनू श्रीवास्तव घर नहीं लौटी और मोबाइल फोन पर भी उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया तो परिवार के लोगों ने उन्हें खोजना शुरू किया। काफी खोजने के बाद भी रेनू श्रीवास्तव का पता नहीं लग पाया। महिला के लापता होने की सूचना समाचार लिखे जाने तक परिवारीजनों ने पुलिस को नहीं दिया था।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहले राम जन्मोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

Comments are closed.