The news is by your side.

अयोध्या विधायक ने महंत नृत्य गोपालदास का लिया आर्शिवाद

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से उनके 81वें जन्मोत्सव समारोह के दौरान मुलाकात करके उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि संतों के पदचिन्हों पर चल कर उनके आदर्शो को समाजिक तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या में विकास की अवधारणा को धरातल पर लाना इसका एक हिस्सा है।
उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए कटिबद्ध है। यहां पयर्टन को विकसित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की गयी। प्रयास यह किया जा रहा है विकास से कोई भी क्षेत्र अछूता न रह जाय। अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। यहां अंतराष्ट्रीय मानक के रेलवे स्टेशन के निर्माण के साथ हवाई अड्डे को भी अस्तित्व में लाया जा रहा है।।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  1800 मतदान कार्मिको को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

Comments are closed.