संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस को नहीं लग सकी भनक, कर दिया गया अन्तिम संस्कार

रूदौली। कोतवाली अन्तर्गत शुजागंज पुलिस चौकी से मात्र कुछ मीटर के फासले पर हलीम नगर गाँव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर की छत से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस को जिसकी भनक तक नहीं लग सकी और आनन फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार हलीम नगर निवासी विरेन्द्र पुत्र छीटू (36) का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिससे पड़ोसी भी परेशान रहते थे। शुक्रवार की प्रातः विरेन्द्र का शव घर की छत से लटकता हुआ देखा गया। लेकिन इस घटना की सूचना शुजागंज चैकी पुलिस को नहीं दी गयी। ग्रामीणों ने फांसी लगाने पर आशंका जताई है। शुजागंज चौकी प्रभारी सुधाकर यादव ने ऐसी किसी घटना की सूचना से इंकार किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya