छत से गिरकर युवती गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। छत से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना बीकापुर पुलिस सर्किल के सोनेडाड गाॅव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे की है। घायल युवती उर्मिला निषाद 22 वर्ष पुत्री बनारसी निषाद ग्राम सोनेडाड थाना तारून की रहने वाली है। घटना उस समय हुई जब भीषण गरमी से व्याकुल परिवारीजनो के साथ युवती छत पर सोने गई थी। अचानक गरमी से परेशान होकर वह छत पर टहलने लगी। छत पर मुडेरी नही थी। टहलते-टहलते उर्मिला छत की कगार पर जा पहुची और अनियंत्रित होकर छत के नीचे जा गिरी। उर्मिला की चींखे सुनकर परिजन रात में बीकापुर सीएचसी लाये जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख तत्काल जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya